सोनौली:सीमावर्ती गांव में जमकर मारपीट ,कई घायल

सोनौली:सीमावर्ती गांव में जमकर मारपीट ,कई घायल

सोनौली:सीमावर्ती गांव में जमकर मारपीट ,कई घायल
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सीमावर्ती गावं खनुआ में रविवार को जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते लाठी डंडे निकल गए और मारपीट में महिला पुरूष समेत कुल नौ घायल बताए जा रहे हैं।
नाली के विवाद को लेकर सोनौली कोतवाली क्षेत्र के खनुवा गांव में चले लाठी डंडे में मीरा, ज्ञानमती, किरण, बहादुर प्रसाद, विनोद, फूला व शुशीला को काफी चोटें आई हैं। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से अस्पताल ले जाया गया है।
घायल लोगों का आरोप है कि गांव की दलित बस्ती में एक नाली को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार मामले के निस्तारण के लिए पुलिस के पास शिकायत की गई थी।
खनुआ पुलिस चौकी इंचार्ज प्रिंस कुमार का कहना है कि नाली विवाद में एक पक्ष के लोगों को चोट आई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज गया है। तीन लोग मारपीट के आरोपित हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

 महाराजगंज उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे