नौतनवा नगर पालिका कंप्यूटर डाटा के साथ छेड़-छाड़,कर्मचारी निष्कासित— वीरेन्द्र राव

नौतनवा नगर पालिका कंप्यूटर डाटा के साथ छेड़-छाड़,कर्मचारी निष्कासित--- वीरेन्द्र राव

नौतनवा नगर पालिका कंप्यूटर डाटा के साथ छेड़-छाड़,कर्मचारी निष्कासित— वीरेन्द्र राव

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा नगर पालिका कार्यालय
के कंप्यूटर डाटा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव ने
तत्काल प्रभाव से एक कर्मचारी को कार्य से निष्कासित कर दिया है।
बता दे कि नगर पालिका अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव ने गुरुवार को ठेका कर्मचारी गर्व यादव को कंप्यूटर डाटा के साथ छेड़छाड़ करने पर तत्काल कार्य से निष्कासित कर दिया है। श्री राव ने बताया कि कोरोना महामारी में सरकार ने श्रमिकों को एक हजार रुपये आर्थिक सहायता प्रदान किया था। जिसमें कई वार्डों के श्रमिकों के खाते में सहायता राशि नहीं पहुंची, जिसकी बार-बार शिकायत मिल रही थी। जांचोरांत ठेका कर्मचारी गर्व यादव को दोषी पाया गया, जिसने कंप्यूटर के डाटा से छेड़छाड़ किया था।
इससे नगर पालिका की छवि भी धूमिल हो रही थी। जिसको अमल में लाते हुए तत्काल उक्त कर्मचारी को नगर पालिका से कार्य मुक्त कर दिया गया है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे