भारत नेपाल के सदियों पुराने रिश्ते पर लगी नजर

भारत नेपाल के सदियों पुराने रिश्ते पर लगी नजर

भारत नेपाल के सदियों पुराने रिश्ते पर लगी नजर

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल सदियों पुराने रोटी-बेटी के रिश्ते के बीच नक्शा विवाद को लाकर खुद एक दिवार खड़ा कर रहा है। जब कि
नेपाल और भारत की मित्रता एक मिशाल थी। दोनों देशों के बीच सैकड़ों सालों से चल रहे रोटी-बेटी के रिश्ते को अब किसी की नज़र लग गई है, जिसका असर अब दिखने लगा है। इस रिश्ते को भारत अपनी तरफ से हर तरह से निभाता आया है। लेकिन नेपाल, इस रोटी-बेटी के रिश्ते के बीच नक्शा विवाद को लाकर खुद एक दिवार खड़ा कर रहा है।
बता दें कि नेपाल में भारतीय महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक अधिकार से दूर रखने की साज़िश के तहत नेपाल सरकार ऐसा फैसला ले रही है जो दोनों देशों के बीच हुए मैत्री संधि के खिलाफ है।
नेपाल सरकार ने भारत के साथ राजनीतिक और कूटनीतिक संबंध में तो दरार ला ही दिया है अब दोनों देशों के बीच होने वाले वैवाहिक संबंध ‌और पारिवारिक संबंध को भी खत्म करने की रणनीति के तहत एक और कदम आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया है। भारतीय महिलाओं को
नेपाल के नागरिक से शादी करके वहां जाने वाली भारतीय महिलाओं को अब नेपाल की नागरिकता प्राप्त करने के लिए 7 सालों तक इंतजार करना होगा। ऐसे में सात वर्षों तक नेपाल में भारतीय विवाहित महिलाओं को सभी प्रकार के राजनीतिक अधिकार से वंचित रहना होगा।

इस कानून को बनाने के पीछे ओली सरकार की एक ही नीयत है कि नेपाल और भारत के बीच में जो पारिवारिक संबंध है, जो खून का रिश्ता है उसे भी खत्म कर दिया जाए। भारत से राजनीतिक और कूटनीतिक रिश्ते खत्म करने पर उतारू ओली सरकार अब दोनों देशों के बीच रहे पारिवारिक संबंध को खत्म करने की तरफ बढ़ रही है।

नेपाल कि मधेश में बैठे राजनीतिज्ञो का कहना है कि नेपाल पूरी तरह से चीन के हाथ की कठपुतली बनकर उनके इशारे पर नाच रहा है जिसका उसे आने वाले दिनों में बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे