सोनौली बॉर्डर से गोरखा सैनिकों कि भारत वापसी हुई तेज, मदद में पहुंचे सैनिक

सोनौली बॉर्डर से गोरखा सैनिकों कि भारत वापसी हुई तेज, मदद में पहुंचे सैनिक

सोनौली बॉर्डर से गोरखा सैनिकों कि भारत वापसी हुई तेज, मदद में पहुंचे सैनिक

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नेपाल से गोरखा सैनिकों की भारत वापसी का सिल सिला जारी है। आज सोमवार को तीन सौ से अधिक गोरखा सैनिक सोनौली के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश किए। सभी सैनिक लॉकडाउन के पूर्व भारतीय सेना से छुट्टी लेकर नेपाल स्थित अपने वतन गए थे।
लाक डाउन को लेकर भारत-नेपाल सीमा सील होने के कारण वह अपनी तैनाती स्थल नहीं पहुंच पा रहे थे। सीमा पर ढील मिलने के बाद इनकी भारत वापसी हो रही है।
चीन से सीमा विवाद को देखते हुए गोरखा सैनिकों की भारत वापसी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। नेपाल से आ रहे गोरखा सैनिकों की सहायता के लिए भारतीय सेना का हेल्प डेस्क सोनौली बार्डर पर स्थापित किया गया है। यहां मदद के लिए सेना के जवानों की तैनाती की गई है। हालांकि दोपहर 12 बजे से के बाद सोनौली बार्डर से हेल्पडेस्क सेना से स्वयं हटा लिया।
बता दे कि 15 जून से अब तक नेपाल से 1265 गोरखा सैनिक भारत आ चुके हैं। आज सोनौली सीमा से 300 गोरखा सैनिकों ने भारत में प्रवेश किया। जहां बार्डर पर तैनात सेना के जवानों ने उनका फार्म भरा। इस दौरान सेना के जवानों की देखरेख में उन्हें बस डिपो तक पहुंचाया गया। सोनौली बस डिपो से सभी सैनिकों को विभिन्न सेंटरों के लिए रवाना कर दिया गया है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे