सोनौली बार्डर: एसएसबी कार्यशाला में महिलाओं को भर्ती के लिए किया गया प्रोत्साहित

सोनौली बार्डर: एसएसबी कार्यशाला में महिलाओं को भर्ती के लिए किया गया प्रोत्साहित

सोनौली बार्डर: एसएसबी कार्यशाला में महिलाओं को भर्ती के लिए किया गया प्रोत्साहित

सोनौली बार्डर: एसएसबी कार्यशाला में महिलाओं को भर्ती के लिए किया गया प्रोत्साहितआई एन न्यूज सोनौली डेस्क;
सीमावर्ती क्षेत्र के महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें एसएसबी जैसे एजेंसी से जोड़ने के लिए नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण शिक्षित महिलाओं का आज एक कार्यशाला आयोजित कर में भर्ती होने के लिए सलाह और प्रशिक्षण दिया गया।

66 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल कैम्पेयरगंज के अधिकारियो द्वारा भारत नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला माधव नगर के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यशाला एo एसo राठौड़, कमान्डेंट 66 वीं वाहिनी ने कार्यशाला का शुभारंभ किया।

कार्यशाला में मुख्य रूप से मनमीत सिंह आज़ाद, सहायक कमांडेंट, उप निरीक्षक(मंत्रालय) विकास कुमार एवं मुख्य आरक्षी (मंत्रालय) दीपक कुमार के द्वारा कैलाश नगर, गँवारिया,तिलहवा, फेरेनी तिवारी गांव से लगभग 45 शिक्षित महिलाओं को बल में भर्ती संबंधित जानकारी, दी गई। साथ ही उप निरीक्षक (चिकित्सा) मदन लाल द्वारा मेडिकल से संबंधित जानकारी भी महिलाओं को दी गई। साथ ही मुख्य आरक्षी अमरीक सिंह द्वारा शारिरिक प्रशिक्षण का नमूना दिया गया।

इस दौरान उप निरीक्षक संभू नाथ, सहायक उप निरीक्षक मोहन कुमार, सहायक उप निरीक्षक हाकम सिंह,सहायक उप निरीक्षक बनारसी लाल, सभासद अफरोज खान मौजूद रहे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे