सीमावर्ती क्षेत्र के महिलाओं को एसएसबी में भर्ती के लिए दी गयी जानकारी

सीमावर्ती क्षेत्र के महिलाओं को एसएसबी में भर्ती के लिए दी गयी जानकारी

सीमावर्ती क्षेत्र के महिलाओं को एसएसबी में भर्ती के लिए दी गयी जानकारी

आई एन न्यूज सोनोैली डेस्क:
सीमावर्ती क्षेत्र के शिक्षित महिलाओं को सशस्त्र सीमा बल में भर्ती के लिए कस्बे के अधिकारियों द्वारा सुझाव और प्रशिक्षण आज दिया गया।
सशस्त्र सीमा बल के 66 वी वाहिनी कैम्पेयरगंज द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण शिक्षित महिलाओं को बल में भर्ती हेतु सलाह/प्रशिक्षण कार्यशाला का आज शुक्रवार को सोनौली कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय, हरदीडाली प्रागण में आयोजित कार्यक्रम में एoएसo राठौड़ कमान्डेंट 66 वीं वाहिनी के नेतृत्व में कार्यक्रम का सुभारम्भ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जंग बहादुर यादव सहायक कमांडेंट, उप निरीक्षक(मंत्रालय) विकास कुमार एवं मुख्य आरक्षी (मंत्रालय) दीपक कुमार के द्वारा हरदीडाली ,छपवा,भैरिवा, बरगदवा, सुकरौली एवं अरघा गांव से आए लगभग 49 शिक्षित महिलाओं को बल में भर्ती हेतू संबंधित जानकारी दी गई।
उप निरीक्षक (चिकित्सा) मदन लाल के द्वारा मेडिकल से भी संबंधित जानकारी दी गई ।
कार्यक्रम के दौरान सहायक उप निरीक्षक कौशल कुमार, उप निरीक्षक(महिला) हिरे भाग्य श्री सुभाष(22 वाहिनी) के साथ हरदीडाली ग्राम के ग्राम प्रधान किशन लाल समारोह में उपस्थित रहे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे