फरेंदा: दरोगा के आंतक से फल सब्जी वाले से लेकर राहगीर तक परेशान

फरेंदा: दरोगा के आंतक से फल सब्जी वाले से लेकर राहगीर तक परेशान

फरेंदा: दरोगा के आंतक से फल सब्जी वाले से लेकर राहगीर तक परेशान

आई एन न्यूज फरेंदा डेस्क:
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना आवश्यक है। सरकार के इस फरमान का कुछ पुलिसकर्मी बेजा फायदा उठा रहे हैं। एक तरफ प्रधानमंत्री ने लोगों को मुंह पर गमछा बांधने के लिए अपील किए है वहीं पुलिस इसे नहीं मानती है।
महाराजगंज जनपद के फरीदा कस्बे में आज शुक्रवार को
पुलिस ने मास्क न लगाने के नाम पर फल सब्जी बेचने वालों के साथ ही राहगीरों के बीच तांडव मचाया।
बता दे कि फरेंदा कस्बे में लाकडाउन होने के कारण बैरिकेडिंग कर कस्बे को सील कर दिया गया है। आम नागरिकों के सुविधा के लिए प्रशासन ने सुबह 7 से 10 तक फल, सब्जी, किराना आदि के दुकानों को खोलने का निर्देश दिया है। इस दौरान कस्बे के साथ ही आसपास के गांव के लोग जरूरत का सामान खरीदने पहुंच रहे हैं। मास्क लगाने के बाद भी पुलिस टारगेट पुरा करने के लिए कुछ लोगों का चालान काट रही है। जबकि जांच के दौरान पुलिसकर्मी स्वयं मास्क नहीं लगाये रहते हैं। जिसके कारण लोगों में आक्रोश भी है।
सूत्रों की माने तो अपने घर के दरवाजे पर मास्क लगाकर बैठे लोगों का भी पुलिस ने चालान कर दिया है।
पुलिस का कहना है कि घर के दरवाजे पर चार लोग क्यों बैठे हैं। पुलिस की यह कार्य प्रणाली आम नागरिकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया गया है कि एक दरोगा ने पूरे कस्बे में मास्क की आड़ में आतंक मचा रखा है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी फरेंदा से संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, किंतु उनसे संपर्क नहीं हो सका।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे