दो बच्चों के जन्म में अंतर रखने को 648 महिलाओं ने अपनाया अंतरा”

दो बच्चों के जन्म में अंतर रखने को 648 महिलाओं ने अपनाया अंतरा"

दो बच्चों के जन्म में अंतर रखने को 648 महिलाओं ने अपनाया अंतरा”

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के दौरान में 536 महिलाओं ने पीपीआईयूसीडी को चुना

आईएनन्यूज महराजगंज डेस्क:
जिले में 11 से 31 जुलाई तक चलाए गए जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के दौरान में दो बच्चों के जन्म में अंतर रखने के लिए 648 महिलाओं ने त्रैमासिक अंतरा इंजेक्शन का सहारा लिया है।
इस संबंध में परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर आशा और एएनएम ने लोगों में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता लाने के लिए कोरोना काल में काफी सावधानी से काम किया।
हाथ में ग्लब्स, मुँह पर माॅस्क लगाकर तथा शारीरिक दूरी बनाकर नवदंपतियों के घर जाना तथा उन्हें परिवार नियोजन के प्रति समझाने तथा परिवार नियोजन संसाधनों को चुनने के लिए प्रेरित करने का काम किया है।
पखवाड़े के दौरान परिवार नियोजन के लिए 536 महिलाओं ने पीपीआईयूसीडी तथा 467 ने आईयूसीडी का सहारा लिया है। वहीं पर 2752 इमरजेन्सी काॅन्ट्रासेप्टिव पिल्स भी लिया, जबकि 3102 स्ट्रिप छाया, 5648 माला एन, तथा 50678 कंडोम का भी वितरण वितरित किया गया |
——–
बृजमनगंज की प्रतिभा त्रिपाठी ने किया उत्तम प्रदर्शन

परिवार नियोजन एवं सामग्री प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी ने बताया कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा में बृजमनगंज की फेमली वैलफेयर काउंसलर प्रतिभा त्रिपाठी ने उत्तम प्रदर्शन किया है।
उनके द्वारा दो बच्चों के जन्म के समय में अंतर रखने के लिए 166 महिलाओं को त्रैमासिक अंतरा इंजेक्शन लगवाया गया, जबकि 94 महिलाओं को पीपीआईयूसीडी लगवाया गया।
उन्होंने 31महिलाओं को आईयूसीडी लगवाया, तथा 373 को छाया व 609 को माला एन दिया।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे