बार्डर: नेपाल के बड़े मंदिरों में सन्नाटा, महिलाएं घरों में नृत्य संगीत कर मना रही है तीज।

बार्डर: नेपाल के बड़े मंदिरों में सन्नाटा, महिलाएं घरों में नृत्य संगीत कर मना रही है तीज।

बार्डर: नेपाल के बड़े मंदिरों में सन्नाटा, महिलाएं घरों में नृत्य संगीत कर मना रही है तीज।

आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क: महिलाओं का सबसे बड़ा पर्व हरितालिका तीज कोरोना संक्रमण के मद्देनजर फीका पड़ गया है ।
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के पूरे देश भर में हरितालिका तीज नेपाली महिलाएं बड़े ही धूमधाम से नृत्य संगीत के बीच एक दिन पहले से ही मनाना शुरू करती हैं, किंतु इस बार सभी अपने घरों में ही यह पर्व मना रही हैं।
बता दें कि हरितालिका तीज आज के दिन बेलहिया खासकर भैरहवा बुटवल में तो हरितालिका तीज नित्य और संगीत का भव्य कंपटीशन हुआ करता था। जिसमें हजारों हजार की संख्या में महिलाएं भाग लेती थी। लेकिन आज सन्नाटा छाया हुआ है । महिलाएं अपने घरों में कैद होकर नृत्य संगीत के माध्यम से पर्व मना रही हैं।
आइए हम दिखाते हैं एक छोटा सा दृश्य जो आज सुबह से ही सोशल साइट पर छाया हुआ है। यह दृश्य है भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर से सटे नेपाली सीमा बेलहिया कस्बे के एक नेपाली समाजसेवी परिवार के बीच का । जो अपने घरों में नृत्य संगीत के साथ हरितालिका तीज मना रहे हैं।
भारत नेपाल मैत्री संघ शाखा बेलहिया के संरक्षक गांव समाज के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र क्षेत्री अपने पत्नी संध्या क्षेत्री के साथ संगीत के साथ साथ नित्य प्रस्तुत कर तीज पर्व को धूमधाम से मना रहे हैं।
भारत नेपाल मैत्री संघ शाखा बेलहिया के अध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता ने कहा कि महान पर्व तीज बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से लोग अपने घरों में मना रहे हैं। सड़क और मंदिर पूरी तरह से खाली है।
कोरोना संगणक के मद्देनजर सभी पूरी तरह से सतर्क रहते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए शाम को गांव के छोटे छोटे मंदिरों में जाकर अपना पूजा अर्चना कर महिलाएं अपने व्रत कार्य पूरा करेंगी।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे