राम  निर्माण शुरू होने से समूचा देश गौरवान्वित——सीएम योगी

राम  निर्माण शुरू होने से समूचा देश गौरवान्वित------सीएम योगी

राम  निर्माण शुरू होने से समूचा देश गौरवान्वित——सीएम योगी

आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण शुरू होने से समूचा देश गौरवान्वित है। यह मदिंर निर्माण का ही नहीं बल्कि देश में नए युग का शुभारंभ है। लाखों श्रीराम भक्तों के बलिदान के बाद आज इस शुभकार्य का मार्ग प्रशस्त हो सका है। राम का कार्य लोक कल्याण का कार्य है, इस दृष्टि से राम मंदिर निर्माण को लोक मंगल का सर्वोत्कृष्ट कार्य कहा जा सकता है। मुख्यमंत्री सोमवार को ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और मंहत अवेद्यनाथ के पुण्यतिथि समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम को बतौर अध्यक्ष संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर ’राम मंदिर का शुभारंभ, नए युग का आरंभ’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का सर्वसम्मति से जन्मभूमि पर श्रीराम मन्दिर निर्माण का निर्णय और उसके बाद आमजन की उस निर्णय के प्रति सहर्ष सहमति भारतीय लोकतंत्र के शाश्वत मूल्यों व आदर्शों का प्रत्यक्ष उदाहरण है। दरअसल यह केवल मंदिर निर्माण ही नहीं बल्कि भारत की संस्कृति, परंपरा और पूर्वजों के प्रति सम्मान भाव की परिणति भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में शासन सत्ता की स्थापना से रामराज्य की स्थापना को जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किए जा रहे विभिन्न लोककल्याणकारी कार्य और राम मंदिर निर्माण रामराज्य की कड़ी ही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सकारात्मक सोच, जो लोक कल्याण के मार्ग से ’सबका साथ सबका विकास’ के मूल मंत्र पर आधारित है, वह भारत की समृद्ध ज्ञान परम्परा का ही पर्याय है।
उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे