मछली मारने पहुंचे युवक को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, नहीं मिला शव।

मछली मारने पहुंचे युवक को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, नहीं मिला शव।

मछली मारने पहुंचे युवक को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, नहीं मिला शव।

आई एन न्यूज पनियरा डेस्क:
स्थानीय थाना क्षेत्र के खजुही के पास रोहिन नदी में मगरमच्छ ने एक युवक को अपना शिकार बना लिया। युवक नदी में मछली मरने गया था। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी खोजबीन की, लेकिन युवक का पता नहीं चला। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
गुरुवार की दोपहर 12 बजे डोमरा गांव के खजुही टोला के पीछे रोहिन नदी बहती है। आज की दोपहर को नदी में प्रदूषित पानी से मछलियों के मरने की सूचना गांव में फैली।
इस दौरान गांव के राजेंद्र (35) पुत्र छोटेलाल, अपने भतीजे अमर, भाभी दीपकला और बेटी रीना के साथ रोहिन नदी के तट पर पहुंच गए।
राजेंद्र नदी में मछलियों को देख रहे थे। तभी मगरमच्छ ने राजेंद्र को दबोच लिया और पानी के अंदर लेकर चला गया।
भतीजे ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया। सूचना मिलते ही नदी किनारे बड़ी संख्या में लोग जुट गए।
पनियरा थानाध्यक्ष दिलीप कुमार शुक्ला फोर्स के साथ पहुंचे। गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू हुई, लेकिन घंटों प्रयास के बाद भी कुछ पता नहीं चला। वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। नाव में बैठकर काफी दूर तक खोजबीन हुई। एसओ ने बताया कि नदी में तलाश चल रही है। गहराई अधिक होने के कारण खोजबीन में काफी दिक्कत आ रही है। राजेंद्र को मगरमच्छ ही खींचकर पानी में ले गया। घटना परिजनों के सामने हुई है। 23 अगस्त को भी एक युवक पर मगरमच्छ हमला कर चुका है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे