निचलौल में सपा जिलाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

निचलौल में सपा जिलाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

निचलौल में सपा जिलाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

आई एन न्यूज निचलौल डेस्क:
समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन के निचलौल नगर में प्रथम आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ सपा नेता शिवनाथ मद्धेशिया के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान नगर के सिचाई डांक बंगले में आयोजित स्वागत एवं परिचय समारोह में युवा कार्यकर्ताओं से मिलकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष काफी गदगद दिखें।
इस दौरान उन्होनें कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हमेशा युवाओं के हित में कार्य किया हैं। सपा ने युवाओं को लैपटॉप दिया उच्च शिक्षा में बच्चों को छात्रवृत्ति देकर उन्हे आगे बढने का अवसर दिया।लेकिन मौजूदा सरकार गांव गरीब किसान मजदुर युवा नौजवानों सबके साथ छल कर रहीं हैं। इस सरकार को सबक सिखाने का समय आ गया हैं। हम सभी को एकजुट होकर अखिलेश यादव के नीतियोंं को आगे बढाने की जरुरत हैं।
कार्यक्रम को सपा नेता शिवनाथ मद्धेशिया, विद्यासागर यादव व तसौवर हुसैन आदि ने सम्बोधित किया।
इस दौरान शमशाद आलम, अमरजीत यादव, राहुल मिश्रा, सुनील मद्धेशिया, विनय यादव, संजय यादव, आजाद अली, विशाल चौधरी, धर्मेन्द्र, नियाज,
अमीरुल आलम, जावेद व हासिम आदि मौजदू रहें।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे