नेपाल में प्याज निर्यात पर प्रतिबंध, सोनौली बॉर्डर पर प्याज के ट्रकों के पहिए हुए जाम

नेपाल में प्याज निर्यात पर प्रतिबंध, सोनौली बॉर्डर पर प्याज के ट्रकों के पहिए हुए जाम

नेपाल में प्याज निर्यात पर प्रतिबंध, सोनौली बॉर्डर पर प्याज के ट्रकों के पहिए हुए जाम

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत सरकार द्वारा प्याज के निर्यात के प्रतिबंध लगाने के बाद भारत नेपाल सीमा पर प्याज से लदी बड़ी संख्या में मालवाहक ट्रकों के पहिए जाम हो गए हैं।
सूत्रो के मुताबिक प्याज के बढ़ते दाम को देखते हुए भारत सरकार ने नेपाल में प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने प्याज के निर्यात को प्रतिबंधित कर दिया है। आदेश के बाद प्याज की सभी किस्मों के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
सोनौली के कस्टम उपायुक्त शशांक यादव ने बताया कि देश भर में प्याज की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगने के मद्देनजर  नेपाल सहित सभी देशों में निर्यात पर रोक लगा दी गई है। आदेश आने के बाद से ही सोनौली सीमा पर प्याज लदे ट्रकों की एंट्री प्रतिबंधित कर दी गई है। जो प्याज लदे ट्रक सीमा पर पहुंच गए थे, उन्हें कस्टम विभाग व एसएसबी द्वारा वापस लौटाया जा रहा है।
फिलहाल भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर भारत से नेपाल जाने वाले तमाम प्याज से लदी मालवाहक ट्रकों के पहिए जाम हो गया है सभी प्याज स्थानीय मंडी या अन्य रास्तों से उसे खपाने की योजना बनाई जा रही है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे