महिला कांग्रेस का उद्देश्य महिलाओं को उनका हक दिलाना – सोनिया शुक्ला

महिला कांग्रेस का उद्देश्य महिलाओं को उनका हक दिलाना - सोनिया शुक्ला

महिला कांग्रेस का उद्देश्य महिलाओं को उनका हक दिलाना – सोनिया शुक्ला

महिला कांग्रेस स्थापना दिवस पर बांटी गई मिठाई

आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क: जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान जी की उपस्थिति में एवं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष के संयुक्त समायोजन से महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस मनाया गया।
15 सितंबर 1984 को महिला कांग्रेस की स्थापना हुई थी। जिसका 37 वां स्थापना दिवस जिला कांग्रेस कार्यालय पर मनाया गया जहां पर समस्त महिलाएं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस के मौके पर अपनी खुशी कि जाहिर की।
कार्यक्रम के दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शहला अग्रहरी में कहा कि लोगों को जगाने के लिये, महिलाओं का जागृत होना जरुरी है। एक बार जब वो अपना कदम उठा लेती है, परिवार आगे बढ़ता है, गाँव आगे बढ़ता है और राष्ट्र विकास की ओर उन्मुख होता है। महिलाओं का सम्मान कांग्रेस पार्टी में ही निहित है, कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को बहुत सारे अधिकार दिए संपत्ति का अधिकार,समान वेतन का अधिकार,समानता का अधिकार, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि 8 अगस्त 2018 को महिला कांग्रेस के नए झंडे का अनावरण पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया आज वो झंडा महिला काँग्रेस की पहचान है,जो महिला सशक्तिकरण का संदेश दे रहा है,महिला सशक्तिकरण में कांग्रेस पार्टी की बहुत बड़ी भूमिका है। कांग्रेस पार्टी की नीतियों दूरदर्शिता की वजह से महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। महिलाओं को सशक्त करने में कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान रहा है। महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती सोनिया शुक्ला ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के लिए महिला सशक्तिकरण बहुत जरूरी है जो कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं की शक्ति के लिए महिला कांग्रेस का गठन किया महिलाओं के अधिकार व सम्मान के लिए तथा कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए महिला कांग्रेस का गठन करके महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने का हर स्तर का प्रयास किया हमारी भी कोशिश यही है की महिला कांग्रेस के विचारों को समस्त महिलाओं के सामने रखकर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को महिला कांग्रेस में जोड़ा जाए ,अपने सम्मान एवं अधिकार की लड़ाई एवं उनका हक दिलाने का कार्य सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है बाकी कोई नहीं, जिस तरह से आज भाजपा के सरकार में महिला अत्याचार बढ़ रहे हैं, बलात्कार बढ़ रहा है। यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार महिलाओं की हितैषी नहीं है। महिलाओं पर सबसे ज्यादा अपराध भाजपा की सरकार में हुआ है, नारी समाज की एक शक्ति है और नारी का मान, नारी का सम्मान,नारी का अभिमान यही है महिला कांग्रेस की पहचान, उक्त अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमलता चतुर्वेदी अंकिता तिवारी पुष्प लता सिंह प्रतिमा राय निर्मला गुप्ता उषा श्रीवास्तव कुसुम पांडे गुंजा देवी सपना बेबी सरिता शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे