चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से दी मात, धोनी का जीत से आगाज

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से दी मात, धोनी का जीत से आगाज

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से दी मात,
धोनी का जीत से आगाज

आई एन न्यूज खेल डेस्क:
भारतीय क्रिकेट फेस्टिवल यानी आईपीएल की शुरुआत हो चुकी है और पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई को 5 विकेट से मात दे दी है। चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करके दिखाया। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी की टीम को जीत मिल चुकी है और रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

मुंबई इंडियंस का पलड़ा इस मुकाबले में भारी दिख रहा था हालांकि धोनी की कप्तानी के सामने रोहित शर्मा के दमदार खिलाड़ी फीके साबित हुए। शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। वही शुरुआत में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज बल्लेबाजी करने आए और वह 162 रनों पर सिमट गए जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स को 163 रनों का टारगेट मिला।

शुरुआत में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चेन्नई के 2 विकेट जल्दी ही झटक लिए थे हालांकि उसके बाद रायडू ने आकर दमदार खेल दिखाया और डु प्लेसिस और रायडू के बीच में बेहतरीन साझेदारी हुई। रायडू ने बेहतरीन अर्धशतक जमाया जिसकी बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पहला मुकाबला 5 विकेट से जीता।
(IPL 2020 aaj ka match Delhi banam Punjab)

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे