सोनौली बॉर्डर: इंद्रदेव हुए मेहरबान, आज दूसरे दिन भी हो रही है रुक रुक बरसात।

सोनौली बॉर्डर: इंद्रदेव हुए मेहरबान, आज दूसरे दिन भी हो रही है रुक रुक बरसात।

सोनौली बॉर्डर: इंद्रदेव हुए मेहरबान, आज दूसरे दिन भी हो रही है रुक रुक बरसात।

आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
पिछले कई दिनों से सीमावर्ती क्षेत्र के किसान इंद्र देवता की मेहरबानी को तरस रहे किसानों पर इंद्रदेव की निगाह घूमते ही जनपद में बुधवार की सुबह से ही झमाझम बरसात हो रही है। इससे किसानों के चेहरे पर मुस्कान तो लौट आई है और उनकी धान की फसल को जैसे नया आक्सीजन मिल गई हो। पिछले कई दिनों से आसमान में काले बादलों का झुंड किसानों के मन में बरसात की उम्मीद जगा रहे थे किन्तु हर रोज इंद्रदेव किसानों को धोखा दे रहे थे। किसानों के धान की फसल पानी की कमी के कारण बर्बाद होने के कगार पर थी।
बुधवार को इंद्रदेव ने किसानों को चिंता मुक्त कर दिया। देर रात से ही बारिश प्रारंभ हुआ और रुक रुक कर दिन भर बारिश होती रही। यही स्थिति आज गुरुवार को भी है। लगातार बारिश हो रहा है ।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 24 घंटे के अंदर 31.4 मिलीमीटर वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि गुरुवार को 6 से 17 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है। आज गुरुवार 24 सितंबर से शनिवार 26 सितंबर तक ज्यादा क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे