सोनौली नगर पंचायत कार्यालय में शोक सभा,अध्यक्ष व उनके पुत्र रहे शरीक

सोनौली नगर पंचायत कार्यालय में शोक सभा,अध्यक्ष व उनके पुत्र रहे शरीक

सोनौली नगर पंचायत कार्यालय में शोक सभा,अध्यक्ष व उनके पुत्र रहे शरीक

नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती कामना त्रिपाठी ने आज अपने पुत्र शिवम त्रिपाठी को अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने की घोषणा की।

आई न्यूज़ सोनौली डेस्क: आदर्श नगर पंचायत सोनौली की अध्यक्ष श्रीमती कामना त्रिपाठी तथा उनके पुत्र एवं प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी आज शुक्रवार की दोपहर को कार्यालय परिसर में आयोजित शोक सभा कार्यक्रम में शरीक रहे।
शोक सभा कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, समाजसेवी, पत्रकार तथा नगर पंचायत के 14 वार्डो के सभासद एवं स्वर्गीय सुधीर त्रिपाठी के अभिन्न लोग मित्र शुभचिंतक शरीक होकर उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर शोक प्रकट किया। और नम आंखो से सभी ने पुष्प अर्पित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।
सर्वप्रथम श्री कामना त्रिपाठी ने स्वर्गीय सुधीर त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इसके उपरान्त उनके पुत्र शिवम त्रिपाठी ने पुष्प अर्पित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।
अधिशासी अधिकारी राजनाथ यादव सहित तमाम लोगों ने स्वर्गीय त्रिपाठी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके कार्यों की गुणगान किया।
इसी क्रम में अधिशासी अधिकारी ने अध्यक्ष श्रीमती कामना त्रिपाठी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
कामना त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली ने आज अपने पुत्र शिवम त्रिपाठी को अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने की घोषणा की।
सोनौली नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी ने नगर पंचायत के आने वाले सभी गणमान्य नागरिकों तथा वार्ड सभासदों से मिलकर उन्हें प्रणाम करते हुए उनका कुशलक्षेम पूछा।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे