नेपाल: 8 किलो मादक पदार्थ अफीम के साथ, एक पेडलर गिरफ्तार

नेपाल: 8 किलो मादक पदार्थ अफीम के साथ, एक पेडलर गिरफ्तार

नेपाल: 8 किलो मादक पदार्थ अफीम के साथ, एक पेडलर गिरफ्तार

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल की परसा पुलिस ने मंगलवार रात मादक पदार्थ अफीम के एक बड़ी खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
आज बुधवार को परसा पुलिस प्रमुख मनोजित कुवर द्वारा जारी किए गए एक बयान में पकड़े गए व्यक्ति के पास से 8 किलो अफीम बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय पोखरिया की पुलिस टीम ने कुर्मी के घर पर छापा मार कर उसे अफीम के साथ गिरफ्तार किया।
ख्वारी प्रसाद कुरमी को एरिया पुलिस ऑफिस, पोखरिया की हिरासत में रखकर आगे की जांच की कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस ने कहा कि कुर्मी के घर की तलाशी में आठ बैग में आठ किलोग्राम अफीम मिली है।
पकड़े गए युवक से नेपाल पुलिस की टीम पूछताछ में लगी हुई है। माना जा रहा है कि मादक पदार्थ की तस्करी कारोबार से जुड़े एक बड़े गैंग का पर्दाफाश पुलिस करेगी।

(रूपंदेही नेपाल)

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे