महराजगंज: मासिक बैठक में सपाइयो ने एक बड़े जन आंदोलन के लिए भरी हुंकार

महराजगंज: मासिक बैठक में सपाइयो ने एक बड़े जन आंदोलन के लिए भरी हुंकार

महराजगंज: मासिक बैठक में सपाइयो ने एक बड़े जन आंदोलन के लिए भरी हुंकार 

आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
महाराजगंज जिला मुख्यालय पर आज शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिले के सपाइयों की एक मासिक बैठक संपन्न हुआ।
बैठक में कहा गया कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़वाएं। बूथ, सेक्टर एवं न्याय पंचायत स्तर पर संगोष्ठी व चौपाल आयोजित कर जनता की समस्याओं को सुने, निस्तारण कराने में उनका सहयोग करें। साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए एकजुट करें। केंद्र व प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार हर मुद्दे पर पूरी तरह विफल है।
नौतनवां के पूर्व विधायक कुंवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने कहा कि किसान अगैती खेती के उपजे धान कटाई के बाद औने-पौने दाम में बिचौलिए के हाथ बेचने पर मजबूर है। सरकार सिर्फ पराली के नाम पर किसानों को भय दिखा रही है।
पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहां की सभी कार्यकर्ता पंचायत चुनाव को पूरी मजबूती तथा समर्पण के साथ लडे़ंगे। पूर्व विधायक श्रीपति आजाद व सुदामा प्रसाद ने एक बड़े जन आंदोलन के लिए तैयार रहने के लिए हुंकार भरी।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रामलाल यादव, हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, डा. कृष्णभान सिंह सैथवार, डा. राजेश यादव, विद्रेश कन्नौजिया, आमीर खान, ध्यानेश्वर मणि त्रिपाठी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  जबकि मासिक बैठक अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन की।

 महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे