नौतनवा-सोनौली में महर्षि बाल्मीकि तथा पटेल जी का मनाया गया जन्मदिवस

नौतनवा-सोनौली में महर्षि बाल्मीकि तथा पटेल जी का मनाया गया जन्मदिवस

नौतनवा-सोनौली में महर्षि बाल्मीकि तथा पटेल जी का मनाया गया जन्मदिवस
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
जनपद के नौतनवां नगर पालिका तथा नगर पंचायत सोनौली कार्यालय में आज महर्षी बाल्मीकि जयन्ती व राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में पूरे उत्त्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान ने आज नौतनवा स्थित हनुमान मन्दिर पर रमायण पाठ के सुन्दर कांड का आयोजन किया वही पालिका कार्यालय में पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनका जन्मदिन मनाया।पुरोहित अभिषेक त्रिपाठी ने पूरे विधि- विधान के साथ अनुष्ठान करते हुए रामायण पाठ के सुन्दर कांड की शुरूआत की।
इसी तरह सोनौली नगर पंचायत कार्यालय में पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनका जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने बताया कि “आज रामायण ग्रन्थ के रचयिता महर्षि बाल्मीकि के जन्मदिवस तथा पटेल जी के जन्मदिवस पर रामायण पाठ के सुन्दर कांड का आयोजन होना शुभ संकेत है।
सोनौली नगर के रामजानकी मंदिर परिसर में सुन्दर कांड का आयोजन किया गया।
महराजगंज उ०प्र०।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे