सोनौली बार्डर: रोजी रोटी के लिए बड़ी संख्या में नेपाल से भारत आ रहे हैं लोग

सोनौली बार्डर: रोजी रोटी के लिए बड़ी संख्या में नेपाल से भारत आ रहे हैं लोग

सोनौली बार्डर: रोजी रोटी के लिए बड़ी संख्या में नेपाल से भारत आ रहे हैं लोग

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से बड़ी संख्या में नेपाली नागरिक भारत में आ रहे हैं।
आज सोमवार को करीब 400 से अधिक नेपाली नागरिकों की भारतीय सीमा के सोनौली बॉर्डर से प्रवेश की एंट्री की गई है। बताया गया है कि यह सभी नागरिक रोजी-रोटी की तलाश में नेपाल से भारत में आ रहे हैं।
बता दे की नेपाल के लिए कोरोना संकट इसलिए गंभीर है, क्योंकि छोटे से पर्यटन पर आधारित अर्थव्यवस्था वाले देश में महामारी से लड़ने के लिए संसाधन का अभाव है। नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ कहा है कि यदि एक्टिव केस 25 हजार से अधिक हो जाते हैं तो उनका देश इतने मरीजों को संभालने की स्थिति में नहीं है।
नेपाल में लगातार बंदी और विभिन्न शहरों में लॉक डाउन से लोगों में रोजी-रोटी के संकट खड़े हो गए हैं। जिसके कारण बड़ी संख्या में भारत से नेपाल गए लोग पुनः रोजी रोटी के लिए भारत में वापस लौट रहे हैं। प्रतिदिन 400 से 500 लोग भारत में विधिवत लिखा पढ़ी में प्रवेश कर रहे हैं।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे