सोनौली बॉर्डर:नेपाली सीमा बेलहिया मे, राष्ट्रीय राजमार्ग जाम, धरना प्रदर्शन

सोनौली बॉर्डर:नेपाली सीमा बेलहिया मे, राष्ट्रीय राजमार्ग जाम, धरना प्रदर्शन

सोनौली बॉर्डर:नेपाली सीमा बेलहिया मे, राष्ट्रीय राजमार्ग जाम, धरना प्रदर्शन

आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क: भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर से सटे नेपाली कस्बा बेलहिया में आज नेपाली नागरिकों ने 3 घंटे तक मुख्य मार्ग जाम कर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। और कहा कि यह जाम धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
रविवार की सुबह करीब 9:00 बजे गांव समाज बेलहिया के नेतृत्व में बेलहिया के समस्त सामाजिक संघ, संगठन तथा राजनीतिक दलों के लोग एक स्थान पर एकत्रित होकर बेलहिया बाईपास की राष्ट्रीय राजमार्ग को करीब 3 घंटे तक जाम कर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि नेपाल सरकार भारत नेपाल सीमा का अंतरराष्ट्रीय महत्व का स्थान भारत से जुड़ने वाला मुख्य मार्ग जो बेलहिया कस्बे से होकर जाता है पिछले 8 महीने से सड़क खंडहर बनी हुई हैं। जिसके कारण पूरे बेलहिया के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने यह भी कहा कि मुख्य मार्ग करीब 500 मीटर नहीं बनाया जा रहा है। जिसके लिए जिला अधिकारी से लेकर सभी संबंधित अधिकारियों से मिला गया। फिर भी किसी ने नोटिस नहीं लिया । अब विवश होकर आंदोलन का रूख अख्तियार करना पड़ा है । उन्होंने कहा कि आज संकेतिक चक्का जाम, धरना प्रदर्शन था । कल भी है 3 घंटे तक चलेगा। क्ष चक्का जाम, धरना प्रदर्शन तक तक चलेगा जब तक जिम्मेदार अधिकारी इस सड़क को बनवाने का काम शुरू नहीं कर देंगे।
धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से सुरेंद्र क्षेत्री, नेपाल भारत मैत्री संघ शाखा बेलहिया के अध्यक्ष श्री चंद गुप्ता, रोटरी क्लब के अध्यक्ष सहित दर्जनों संघ संस्था के लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे