देश संकट में है, नेता राज्य को लूट रहे हैं—केशर बहादुर बिस्टा

देश संकट में है, नेता राज्य को लूट रहे हैं---केशर बहादुर बिस्टा

देश संकट में है ,नेता राज्य को लूट रहे हैं—केशर बहादुर बिस्टा

राजशाही समर्थक सरकार के खिलाफ उतरे सड़क पर किया प्रदर्शन।

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
देश संकट में है लेकिन नेता राज्य को लूट रहे हैं ।
उक्त बाते केशर बहादुर बिस्टा अध्यक्ष राष्ट्रीय शक्ति नेपाल ने सत्तारूढ़ पार्टी में जारी घमासान का सबसे ज्यादा नुकसान देश को उठाना पड़ा है। कोरोना वायरस के कहर ने नेपाल के अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य और रोजगार की कमर तोड़कर रख दी है। बड़े पैमाने पर सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार भी देखने को मिला।
यही कारण है कि देश में राजशाही समर्थक ताकतों ने एक बार फिर से सरकार के खिलाफ आंदोलन को तेज कर दिया गया है।
देश के अलग-अलग हिस्सों में रैलियों को आयोजित करने के बाद, राजशाही समर्थक संगठनों ने सोमवार को काठमांडू में जबरजस्त विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हमरो राजा हमरो देश प्राण भंदा प्यारो छ का नारा लगाया। आंदोलनकारियों ने संघीय व्यवस्था को खत्म करने और राजा को देश को बचाने का नारा दिया।
नेपाल के कई शहरों में राजशाही के समर्थन में हुए प्रदर्शन
काठमांडू में विशाल रैली आयोजित करने से पहले राजशाही समर्थक और हिंदुत्व वादी प्रदर्शनकारियों ने हेटुडा, बुटवल, धनगढ़ी, नेपानगर, महेंद्रनगर, बरदिया, बिरजगंज, जनकपुर, नवापुर, पोखरा, रौतहट और बिराटनगर में इसी तरह की रैलियां आयोजित की थीं। राष्ट्रीय शक्ति नेपाल, गोरक्षा नेपाल, बिश्व हिंदू महासंघ, राष्ट्रीय सरोकार मंच, शिव सेना नेपाल, बीर गोरखाली और मातृभूमि समरसता नेपाल जैसे संगठन इन रैलियों में सबसे आगे रहे हैं।
नेपाल में राजशाही के लिए समर्थन जुटा रहे संगठन
काठमांडू में सोमवार की रैली को करने वाले राष्ट्रीय शक्ति नेपाल के अध्यक्ष केशर बहादुर बिस्टा के अनुसार, उनके पास तीन प्रमुख एजेंडे हैं- संवैधानिक राजतंत्र की स्थापना, नेपाल को एक हिंदू राष्ट्र के रूप में बहाल करना और संघवाद को खत्म करना, क्योंकि यह लोगों को विभाजित करता है, और राष्ट्र को खतरे में डालता है। बिस्टा ने कहा है कि आम लोगों का बचना मुश्किल हो गया है, देश संकट में है। लेकिन, नेता राज्य को लूट रहे हैं।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे