नेपाल: सोनौली बॉर्डर खुलवाने के लिए हुई बैठक, बनी रणनीति

नेपाल: सोनौली बॉर्डर खुलवाने के लिए हुई बैठक, बनी रणनीति

नेपाल: सोनौली बॉर्डर खुलवाने के लिए हुई बैठक, बनी रणनीति

आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क: भारत नेपाल का सोनौली बॉर्डर पिछले 8 महीने से यात्रियों के आवागमन के लिए पूरी तरह से सील है। जिसको लेकर नेपाल में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसी क्रम में आज सोमवार की दोपहर को भारत नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर से सटे बेलहिया कस्बे में स्थित नेपाल भारत- मैत्री संघ के शाखा कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक सिद्धार्थ अग्रवाल नेपाल भारत मैत्री संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में सीमाना खोलाओ नामक परिचर्चा बैठक संपन्न हुआ।
परिचर्चा चर्चा बैठक में होटल व्यवसाई संघ के पदाधिकारी किशोर जोशी, नेपाल भारत मैत्री संघ शाखा बेलहिया के अध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता, इंडो नेपाल न्यूज़ के एडिटर गुड्डू जायसवाल, उधोग व्यापार संगठन भैरहवा के अध्यक्ष, जायसवाल समाज सोनौली के अध्यक्ष संजीव जायसवाल सहित तमाम जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।
सीमाना खोलाओ परिचर्चा कार्यक्रम में यह तय हुआ कि अतिशीघ्र भारत नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर से सटे नेपाली सीमा में शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन कर बॉर्डर खोलने के लिए नेपाल सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाएंगे।
श्री अग्रवाल ने नेपाल भारत मैत्री संघ के समस्त सदस्यों सहित पर्यटन व्यवसाई संघ सहित तमाम लोगों को कार्यक्रम में शरीक होने का अपील किया है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे