भाजपा में शामिल हुए सुनील मंडल के खिलाफ कार पर पत्थरबाजी, प्रदर्शन

भाजपा में शामिल हुए सुनील मंडल के खिलाफ कार पर पत्थरबाजी, प्रदर्शन

भाजपा में शामिल हुए सुनील मंडल के खिलाफ कार पर पत्थरबाजी, प्रदर्शन
आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क : पिछले हफ्ते ही तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में आए सांसद सुनील मंडल को शनिवार को उस वक्त पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा जब वह यहां भाजपा के एक कार्यालय जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि घटना उस समय घटी जब मंडल हैस्टिंग्स में भाजपा के दफ्तर जा रहे थे।
भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि एक कार्यक्रम में भाग ले रहे कुछ तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी कार रोकी। वे उन्हें दफ्तर जाने से रोकने के लिए सड़क पर बैठ गए। उन्होंने मंडल की कार पर पत्थर भी चलाए। उन्होंने कहा कि इसके बाद तृणमूल कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली जिसके बाद मंडल को की कार वहां से निकल सकी।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे