रायबरेली: महिला सशक्तिकरण के लिए गांव में निकाली रैली, किया जागरूक

रायबरेली: महिला सशक्तिकरण के लिए गांव में निकाली रैली, किया जागरूक

रायबरेली: महिला सशक्तिकरण के लिए गांव में निकाली रैली, किया जागरूक

आई एन न्यूज रायबरेली डेस्क:
रायबरेली जिले के विकासखंड बछरावां के ग्रामसभा जीगो में महिला सशक्तिकरण हेतु जन जागरूकता रैली निकाली गई। जिसका नेतृत्व स्वर्गीय राम कुमार दीक्षित सेवा संस्थान के संस्थापक अवधेश दिक्षित ने किया।
महिला सशक्तिकरण जन जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में गांव के महिला पुरुष और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संस्था के लोगों ने गांव के महिलाओ के साथ एक रैली निकाल कर पूरे गांव में भ्रमण करते हुए महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान श्री दीक्षित ने कहा कि अब महिलाओं का समय है, योगी सरकार ने महिलाओं के लिए कई तरह की योजना चलाकर उन्हें पुरुषों के बराबर खड़ा कर दिया है। सरकार अब सीधे महिलाओं के हाथों में नेतृत्व दे रही है। महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहना चहिए।
गांव के समाजसेवी संतलाल चौरसिया ने कहा कि संस्था का प्रयास महिलाओं में उनके नेतृत्व विकास तथा महिलाओं के प्रति समाज में फैली कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ साथ महिलाओं को स्वावलंबी तथा आने वाली पीढ़ी को पूर्णतः शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिस तरह का प्रयास किया डा रहा है वह काफी सराहनीय है । संस्था की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिस दिन हमारी महिला शक्ति शिक्षित एवं आत्मनिर्भर हो जाएगी हम एक समृद्ध परिवार का सपना देख पाएंगे। महिलाएं ही परिवार की मुख्य धुरी हैं। इन्हीं के नेतृत्व में परिवार का परिवार से संबंधित सदस्यों का सम्पूर्ण विकास हो सकता है ।
इस मौके पर एडवोकेट हरीश चौरसिया जिला सचिव ,कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे संस्था के अध्यक्ष संजय बाजपेई संस्था की सचिव श्रीमती मंजू दीक्षित संस्था के विधि सलाहकार एडवोकेट मनोज श्रीवास्तव, लालता प्रसाद चौरसिया, श्रवण प्रजापति, देवता दीन, राजाराम, केशव देवी, श्रीमती सावित्री देवी चौरसिया, राजकुमारी चौरसिया, पारुल चौरसिया, अमन चौरसिया, छोटू दीक्षित, पप्पी गौतम, राजकुमारी, लीलावती यादव, सीमा देवी, नीलम शुक्ला, रंजन शुक्ला, रितेश अवस्थी सहित बड़ी संख्या भे लोग मौजूद रहे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे