वर्ष 2021: नए वर्ष में पहली प्राथमिकता में रहेगी अंतरिक्ष Sector में सुधार

वर्ष 2021: नए वर्ष में पहली प्राथमिकता में रहेगी अंतरिक्ष Sector में सुधार

वर्ष 2021: नए वर्ष में पहली प्राथमिकता में रहेगी अंतरिक्ष Sector में सुधार
आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क:
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और अंतरिक्ष आयोग अध्यक्ष के. सिवन ने कहाँ है कि वर्ष 2021 की प्राथमिकता एक स्थायी भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) और अन्य क्षेत्रीय नीतियों को लागू करके अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधारों की शुरुआत होगी। अंतरिक्ष विभाग (डीओएस) के सचिव के. सिवन ने गुरुवार को यह बात कही है।
के. सिवन ने कहा है कि एक अंतरिम इन-स्पेस, जिसका सेट-अप हो चुका है, उसे निजी क्षेत्र की कंपनियों से 28 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सिवन ने कहा कि यह आवेदन (Applications) छोटे और बड़े स्टार्टअप्स और विभिन्न अंतरिक्ष संबंधी गतिविधियों के लिए शैक्षणिक संस्थानों से प्राप्त हुए हैं।
उन्होंनें कहां कि इन-स्पेस भारत में निजी क्षेत्र के अंतरिक्ष उद्योग से जुड़े दिग्गजों के लिए नियामक है। यह निजी कंपनियों को भारतीय अंतरिक्ष इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करने के लिए विशेष स्तर पर एक स्थान प्रदान करने का काम करेगा।
के. सिवन ने कहा कि, “हम अगले साल एन-स्पेस स्थापित करना चाहते हैं। मौजूदा अंतरिक्ष संबंधित नीतियों को संशोधित किया जाएगा या फिर नई नीतियां लाई जाएंगी।”

फिलहाल जो योजना है, उसके अनुसार, इन-स्पेस के पास तकनीकी, कानूनी, सुरक्षा, निगरानी के साथ-साथ निजी क्षेत्र की जरूरतों और गतिविधियों के समन्वय के लिए गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अपने स्वयं के निदेशालय होंगे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे