सोनौली बॉर्डर पर मुंबई पुलिस टीम ने डाला डेरा,सोना लूटने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

सोनौली बॉर्डर पर मुंबई पुलिस टीम ने डाला डेरा,सोना लूटने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

सोनौली बॉर्डर पर मुंबई पुलिस टीम ने डाला डेरा,सोना लूटने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर मुंबई पुलिस की एक टीम ने डेरा डाल रखा है। करोड़ों का सोना लूट कर भागने वाले व्यक्ति की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मुंबई पुलिस भारत से नेपाल जाने वाले एक-एक व्यक्तियों पर कड़ी नजर गड़ाए हुए हैं।
सूत्रों से मिली खबरों के मुताबिक मुंबई के एक ज्वेलर्स की दुकान में वॉचमैन की नौकरी करने वाला नेपाली व्यक्ति करीब 14 किलो सोना अपने गिरोह के माध्यम से चुरा कर फरार हो गया। उक्त नेपाली युवक की तलाश में मुंबई पुलिस करीब आधा दर्जन टीम गठित की है और सभी प्रमुख बार्डरो पर नजर गड़ाए हुए हैं। सोनौली बॉर्डर पर भी उक्त टीम ने डेरा डाल रखी है। करीब 14 किलो सोना लेकर मुंबई से फरार होने वाला व्यक्ति नेपाल के अच्छाम जिले का निवासी बताया गया है जिसे पुलिस बेसब्री से ढूंढ रही है।
इस संबंध में चौकी प्रभारी सोनौली अशोक कुमार से बातचीत किया गया तो उन्होंने कहा कि मुंबई की पुलिस टीम आई तो है लेकिन मामला क्या है मेरे संज्ञान में नहीं है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे