नाजायज संबंधों के कारण दुर्विजय की हुई थी हत्या– एसपी

नाजायज संबंधों के कारण दुर्विजय की हुई थी हत्या-- एसपी

नाजायज संबंधों के कारण दुर्विजय की हुई थी हत्या– एसपी
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
प्रदीप गुप्ता एसपी महाराजगंज
ने आज दुर्विजय हत्या कांड का पर्दाफाश करते हुए हत्या मे शामिल संजय सिंह पुत्र स्व0 परमहंस सिंह, शेरु सिंह उर्फ अभय सिंह पुत्र संजय सिंह व अभियुक्ता श्यामा सिंह पुत्री संजय सिंह निवासी ग्राम बड़ुआ टोला गौरा थाना कैम्पियरगंज जनपद गोऱखपुर को गिरफ्तार कर जेल भेेजवा दिया।
श्री प्रदीप गुप्ता ने पत्रकारो को बताया की बीते 28 दिसंबर को बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी चौकी अंतर्गत सिकंदराजीतपुर बंधे पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। बाद में शव की शिनाख्त दुर्विजय गौड़ पुत्र रामप्रसाद निवासी असुरैना टोला कुकेसर थाना परसामलिक जनपद महराजगंज के रूप मे हुई।
मृतक के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण (गला दबाकर हत्या होना आया। जिस पर पुलिस एक्शन में आ गई और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर मामले की तह में पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा क्षेत्राधिकारी फरेंदा के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। पुलिस द्वारा किए गए खुलासे के मुताबिक मृतक दुर्विजय गौड़ अभियुक्त संजय सिंह के साथ मुंबई में ट्रक चलाता था परिचित होने के कारण उसके घर आता-जाता रहता था। इसी दरमियान दुर्विजय का नाजायज संबंध उसकी पुत्री श्यामा से हो गया था। मृतक दुर्विजय फोन से अक्सर श्यामा से बातचीत करता रहता था तथा उसके पिता व भाई की अनुपस्थिति में घर आकर नाजायज संबंध बनाता था। यह बात जब पिता-पुत्र को पता चली तो उनको नागवार गुजरी।
बीते 27 दिसंबर को श्यामा ने दुर्विजय को फोन कर अपने घर बुलाया। दुर्विजय जब पीछे के खिड़की से कमरे में घुसा तो श्यामा के चिल्लाने पर उसके पिता संजय सिंह व भाई शेरू सिंह द्वारा दुर्विजय को दौड़ा कर पकड़ लिया तथा मकान के खंभे में रस्सी से बांधकर लाठी-डंडे से मारा पीटा गया। भोर के समय पल्सर मोटरसाइकिल पर संजय सिंह व शेरू सिंह मृतक दुर्विजय को बीच में बैठा कर पीछे चादर ओढ़ाकर कर धानी खड़खड़िया पुल के रास्ते धानी कस्बा होते हुए सिकंदराजीतपुर बंधे पर ले गये तथा रस्सी से गला दबाकर दुर्विजय की बेरहमी से हत्या कर दिए। गले से रस्सी खोलकर कालिका माता स्थान बरगदवा के सामने घास फूस में फेंक दिया था।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे