शोक सभा के दौरान श्मशान घाट की छत भरभराकर गिरी, 23 की मौत

शोक सभा के दौरान श्मशान घाट की छत भरभराकर गिरी, 23 की मौत

शोक सभा के दौरान श्मशान घाट की छत भरभराकर गिरी, 23 की मौत
आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क:
गाजियाबाद मुरादनगर में रविवार की दोपहर को उखलारसी श्मशान घाट की छत भरभराकर गिर गई। इसमें कई लोग मलबे में दब गए। हादसे में अब तक 23 लोगों के मौत होने की पुष्टि हुई है। मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। जिला एमएमजी अस्पताल में अब तक 19 व्यक्तियों के शव पहुंच चुके हैं, इनमें से कुछ की पहचान नहीं हो पाई है, प्रशासन इनकी पहचान कर रहा है।
अचानक से इतने लोगों के आने से अस्पताल में स्ट्रेचर भी कम पड़ गए। जमीन पर ही शव रख दिए गए हैं। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान घाट गए थे।
गाजियाबाद के जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया करीब 30 लोग मलबे के अंदर मिले, जिनको उपचार के लिए एमएमजी अस्पताल भेजा गया है। 23 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। राहत कार्य तेजी से चल रहा है। आपदा प्रबंधन (NDRF) की टीम बचाव कार्य में जुटी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने,राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत गिरने की घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।
सीएम ने मण्डलयुक मेरठ और एडीजी जोन से हादसे की रिपोर्ट मांगी है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे