नौतनवा में गृह कर वसूली के विरोध में हस्ताक्षर अभियान आज से– जितेन्द्र

नौतनवा में गृह कर वसूली के विरोध में हस्ताक्षर अभियान आज से-- जितेन्द्र

नौतनवा में गृह कर वसूली के विरोध में हस्ताक्षर अभियान आज से– जितेन्द्र

आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क: नगर पालिका परिषद नौतनवा के द्वारा नागरिकों से मनमाने ढंग से वसूले जा रहे गृह कर के विरोध में भाजपा नेता जितेंद्र जयसवाल वह पूर्व चेयरमैन सीताराम लोहिया के नेतृत्व में आज जन जागरण के तहत नगर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान नगर के सभी 25 वार्ड में चलाया जाना तय किया गया है।
भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने इंडो नेपाल न्यूज़ को बताया है कि नगर पालिका द्वारा जबरिया मनमाने ढंग से नगर के निवासियों व्यापारियों से व्यापक पैमाने पर अत्याधिक धन राशि की वसूली की जा रही है। पालिका के कर्मचारी नागरिकों के वहां जाकर की जो धनराशि वसूलने जा रहे हैं उससे लोग हैरान परेशान हो जा रहे हैं। वह आवक है कि सैकड़ो रुपये में दी जाने वाली गृहकर जो सैकड़ों व रुपए में थी वह हजारों में हो गई है। जब वह अपने वार्ड के सभासद को बुलाकर स्थित बता रहे हैं तो सभासद के दबाव से कर्मचारी धनराशि को कम कर दे रहे है। इस मनमानी के विरोध में आज बुधवार को भगत सिंह चौराहे से प्रथम चरण के आंदोलन की शुरुआत हस्ताक्षर अभियान से किया जा रहा है। नगरपालिका मनमानी से बाज नहीं आई तो द्वितीय चरण में धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे