मनुष्य ही परमात्मा का एक सर्वोच्च साक्षात् मंदिर है—जन्मेजय सिंह

मनुष्य ही परमात्मा का एक सर्वोच्च साक्षात् मंदिर है---जन्मेजय सिंह

मनुष्य ही परमात्मा का एक सर्वोच्च साक्षात् मंदिर है—जन्मेजय सिंह
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
युवा शक्ति देश और समाज की रीढ़ होती है। युवा देश और समाज को नए शिखर पर ले जाते हैं। युवा देश का वर्तमान हैं, तो भूतकाल और भविष्य के सेतु भी हैं युवा देश और समाज के जीवन मूल्यों के प्रतीक हैं। युवा गहन ऊर्जा और उच्च महत्वकांक्षाओं से भरे हुए होते हैं। उनकी आंखों में भविष्य के इंद्रधनुषी स्वप्न होते हैं। समाज को बेहतर बनाने और राष्ट्र के निर्माण में सर्वाधिक योगदान युवाओं का ही होता है।
उक्त बाते आज मंगलवार को सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जन्मेजय सिंह ने स्वामी विवेकानन्द जयंती के अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की
देश के स्वतंत्रता आंदोलन में युवाओं ने अपनी शक्ति का परिचय दिया था। परंतु देखने में आ रहा है कि युवाओं में नकारात्मकता जन्म ले रही है। उनमें धैर्य की कमी है। वे हर वस्तु अति शीघ्र प्राप्त कर लेना चाहते हैं। वे आगे बढ़ने के लिए कठिन परिश्रम की बजाय शॊर्टकट्स खोजते हैं। भोग विलास और आधुनिकता की चकाचौंध उन्हें प्रभावित करती है. उच्च पद, धन-दौलत और ऐश्वर्य का जीवन उनका आदर्श बन गए हैं। अपने इस लक्ष्य को प्राप्त करने में जब वे असफल हो जाते हैं, तो उनमें चिड़चिड़ापन आ जाता है। कई बार वे मानसिक तनाव का भी शिकार हो जाते हैं। युवाओं की इस नकारात्मकता को सकारात्मकता में परिवर्तित करना होगा। उन्हें स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेनी होगी. उल्लेखनीय है कि 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता के कायस्थ परिवार मेंजन्मे स्वामी विवेकानन्द ने अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व कर उसे सार्वभौमिक पहचान दिलाई। गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने उनके बारे में कहा था-“यदि आप भारत को जानना चाहते हैं, तो विवेकानन्द को पढ़िये। उनमें आप सब कुछ सकारात्मक ही पाएंगे, नकारात्मक कुछ भी नहीं.”
इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक श्री कैलाश नाथ सिंह सुरेश सिंह, दिवाकर पांडेय, शिव प्रसाद मिश्र, नंदलाल सिंह, अब्दुल कलाम, ओम प्रकाश मिश्र, अमित मिश्र श्यामू यादव सावन कुमार बहन आयुषी आस्था मोनी प्रिया सहित समस्त छात्र/ छात्रा व कर्मचारी उपस्थित रहें।
महराजगंज ऊ०प्र०।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे