नौतनवा जायसवाल सभा के अध्यक्ष प्रत्याशी सुधाकर जायसवाल ने सुनाया मन की बात

नौतनवा जायसवाल सभा के अध्यक्ष प्रत्याशी सुधाकर जायसवाल ने सुनाया मन की बात

नौतनवा जायसवाल सभा के अध्यक्ष प्रत्याशी सुधाकर जायसवाल ने सुनाया मन की बात— देखे वीडियो

सुधाकर जायसवाल ने क्या कहा आइए देखते और सुनते हैं उनकी जुबानी——

इंडो नेपाल न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा जायसवाल सभा के अध्यक्ष पद के युवा उम्मीदवार सुधाकर जायसवाल ने अपने सजातीय बंधुओं की एक आम सभा बुलाकर अपने मन की बात से लोगों को अवगत कराया और उनके विचार को भी सुना।
शुक्रवार की शाम को नौतनवा जायसवाल सभा अतिथि भवन के सभा कक्ष में सुधाकर जायसवाल द्वारा आयोजित विचारों का आदान-प्रदान कार्यक्रम में जायसवाल समाज के करीब एक सौ से अधिक संख्या में लोग मौजूद रहे। जायसवाल समाज के लोगों ने अपने विचार रखा और अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुधाकर जायसवाल के मन की बात को भी सुना।
सुधाकर जायसवाल ने यह भी कहां की समाज को आगे बढ़ाने के लिए मैंने कुछ कार्यक्रम बनाया है। जिसको चार भागों में विभाजित किया गया है। पहला भाग है विधिक व्यवस्था, समाजिक व्यवस्था,आर्थिक व्यवस्था, माइक्रो फाइनेंसिंग व्यवस्था। हमारा समाज ज्यादातर परंपराओं के माध्यम से चलता रहा है। लेकिन अब एैसा नही होगा। इसे विधि व्यवस्था में लेकर आना है। जिससे बाइलाज में लिखा हुआ एक एक शब्द से संविधान में किसी तरह का कन्फ्यूजन ना रहे। दूसरा जयसवाल समाज के सामाजिक व्यवस्था का। जायसवाल समाज एक बड़ा समाज है। समाज में राजनीतिक व्यवस्था में हमारा समाज बड़ा दखल दे सकता है।
इस मौके पर जायसवाल समाज के रमेश चंद जायसवाल, कृष्ण मुरारी जायसवाल, विंध्याचल जायसवाल, जयप्रकाश जायसवाल, राजाराम जायसवाल, संतोष जायसवाल, उमा जायसवाल, रमाशंकर जायसवाल, अशोक जायसवाल, नित्यानंद गुप्ता सहित दर्जन भर लोगों ने अपने विचार प्रकट किए और खुला समर्थन दिया।

 महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे