नौतनवा: माता बनैलिया का कड़ी सुरक्षा बल निकला भव्य शोभायात्रा

नौतनवा: माता बनैलिया का कड़ी सुरक्षा बल निकला भव्य शोभायात्रा

नौतनवा: माता बनैलिया का कड़ी सुरक्षा बल निकला भव्य शोभायात्रा
धूम धाम से मनाया जा रहा माता बनैलिय का 30वा वार्षिक उत्सव,नगर में जगह-जगह हो रहे हैं प्रसाद वितरण,जयहिंद चौराहा पहुंचा शोभायात्रा।

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा में माता बनैलिया का भब्य शोभा निकाल गया है। शोभायात्रा नौतनवा के जय हिंद चौराहे तक पहुंच गया है।
पूरा शहर स्वागत कर रहा है। माता के दरबार की स्वागत के लिए पूरे नगर में सैकड़ों तोरण द्वार बनाए गए हैं।
जगह जगह भक्त जनों के लिए स्टाल लगाकर प्रसाद वितरण किया जा रहा हैं । पूरे नगर को भक्तजनों ने दुल्हन की तरह सजा रखा है। चाहे वह अस्पताल चौराहा हो जय हिंद चौराहा हो या फिर गांधी चौक सभी प्रमुख चौराहे गुब्बारे और फूल माला से सजे हुए हैं।
बता दें कि भारत की नहीं पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में विख्यात माता बनैलिया का वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से हर वर्ष 20 जनवरी को मनाया जाता है। स्थापना दिवस का आज 30 वा वर्ष है पिछले 30 वर्षों से मां बनैलिया का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है । आज के दिन पूरे नगर को भक्तजनों द्वारा दुल्हन की तरह सजाया जाता है।
कहा जाता है कि माता बनैलिया के दरबार में जो कोई भी भक्त सच्चे मन या दिल से जो भी मुरादे मांगता है वह पूरी होती हैं। जिसके कारण शहर के लोग माता बनैलिया के बड़े भक्त हैं ।
आज का दिन नौतनवा नगर के लिए उत्सव का दिन है। सभी जाति धर्म समुदाय के लोग इस दिन को उत्सव की तरह मनाते हैं।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे