भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव पर झूमे श्रद्धालु

भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव पर झूमे श्रद्धालु

सोनौली श्रीराम जानकी मंदिर: भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव पर झूमे श्रद्धालु
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल सीमा पर स्थित अंतर्राष्ट्रीय महत्व का कस्बा सोनौली के श्रीराम जानकी मंदिर में बुधवार को पांचवे दिन भी वृंदावन के प्रख्यात कथावाचक श्री हरि ओम नारायण शास्त्री जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव की व्याख्या करते हुए पूरी झांकी दिखाएं। बड़ी संख्या में उपस्थित महिला पुरुष श्रद्धालुओ ने कथा श्रवण किया।
बता दे की श्री राम जानकी मंदिर मे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का यह 14वां वर्ष है। इस दिन मंदिर का वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रीराम जानकी मंदिर के महंत बाबा शिव नारायण दास के नेतृत्व में श्रद्धालु बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित होकर कथा श्रवण किए ।
इस मौके पर राम जानकी मंदिर के पुजारी बाबा शिवम दास,रवि वर्मा अध्यक्ष प्रधानमंत्री रोजगार योजना  सोनौली ने यज्ञ का रसपान करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। 
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे