सोनौली: सुधीर त्रिपाठी स्मृति प्रतिभा प्रोत्साहन सम्मान समारोह प्रारम्भ

सोनौली: सुधीर त्रिपाठी स्मृति प्रतिभा प्रोत्साहन सम्मान समारोह प्रारम्भ

सोनौली: सुधीर त्रिपाठी स्मृति प्रतिभा प्रोत्साहन सम्मान समारोह
प्रारम्भ

आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित आदर्श नगर पंचायत सोनौली परिक्षेत्र से बोर्ड परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए स्वर्गीय सुधीर त्रिपाठी स्मृति प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह का आयोजन आज मंगलवार को किया गया है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा।
बता दे की पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग स्वयं शिवम त्रिपाठी अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पंचायत सोनौली कर रहे है।
श्री त्रिपाठी ने आज कहां की नगर के एक मैरिज हॉल में होने जा रहे प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह की तैयारिया पूरी हो चुकी हैं। नगर पंचायत क्षेत्र के सभी लोगो को सम्मान देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उनके बैठने और जलपान की समुचित व्यवस्था की गई है।
उन्होंने यह भी कहा कि नगर के प्रतिभावान युवाओं को उनकी असाधारण प्रतिभा के प्रदर्शन के परिणामों से आज पूरा नगर गौरवान्वित महसूस कर रहा है । आज का दिन इस क्षेत्र के लिए गौरव का दिन है।
उन्होंने यह भी कहा कि स्वर्गीय सुधीर त्रिपाठी स्मृति प्रतिभा सम्मान समारोह के माध्यम से नगर के छात्र-छात्राओं की बहुमुखी प्रतिभा का विकास करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।
श्री त्रिपाठी नगर वासियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नगर के प्रतिभाओं को आशीर्वाद प्रदान करने की अपील किया है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे