हमें गर्व है इंडो नेपाल पर कैलेंडर का चेयरमैन सोनौली ने किया विमोचन

हमें गर्व है इंडो नेपाल पर कैलेंडर का चेयरमैन सोनौली ने किया विमोचन

हमें गर्व है इंडो नेपाल पर कैलेंडर का चेयरमैन सोनौली ने किया विमोचन

आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित आदर्श नगर पंचायत सोनौली परिक्षेत्र के मेधावी छात्र छात्राओं को आज मंगलवार को सोनौली के एक मैरिज हाल में आयोजित स्वर्गीय सुधीर त्रिपाठी स्मृति प्रतिभा प्रोत्साहन सम्मान समारोह के इस गौरवपूर्ण अवसर पर श्रीमती कामना त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली, शिवम त्रिपाठी अध्यक्ष प्रतिनिधि, राजनाथ यादव अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सोनौली एवं इंडो नेपाल न्यूज़ के एडिटर गुड्डू जायसवाल, व्यापारी नेता बबलू सिंह की उपस्थिति में श्रीमती कामना त्रिपाठी द्वारा हमें गर्व है इंडो नेपाल पर, नामक एक कैलेंडर का विमोचन भी किया ।
इस अवसर पर उपस्थित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, शिक्षक गण, व्यापारियों, पत्रकारों, समाजसेवी संगठन के लोग, मेधावी छात्र- छात्राएं एवं उनके अभिभावक मौजूद रहे। सभी ने इंडो नेपाल न्यूज़ के तथ्यपरक खबर और सामाजिक कार्यों में विशेष सहयोग की सराहना की।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे