सोनौली बॉर्डर: आज पांच घंटे तक बंद रहा नेपाल में भारतीयों का प्रवेश–जाने क्यो

सोनौली बॉर्डर: आज पांच घंटे तक बंद रहा नेपाल में भारतीयों का प्रवेश--जाने क्यो

सोनौली बॉर्डर: आज पांच घंटे तक बंद रहा नेपाल में भारतीयों का प्रवेश–जाने क्यो

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत-नेपाल के सोनौली बार्डर पर नेपाल पुलिस ने भारत से नेपाल जा रहे सैकड़ो लोगो के प्रवेश पर एका एक प्रतिबंध लगा दिया । जिसके कारण बार्डर पर कुछ देर के लिए तनाव व्याप्त हो गया। बार्डर के दोनो सीमाओं में भारी भीड़ जुट गयी।
शुक्रवार की दोपहर को एका एक नेपाल पुलिस ने भारत से नेपाल जा रहे भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगा सभी को लाइन में खड़ा कर दिया। जो भारतीय सीमा में चर्चा का विषय बन गया। भारत से नेपाल जाने वाले भारतीय नागरिको की लम्बी लाइन सरहद लग गई ।
जिसके कारण कुछ देर के लिए सरहद की स्थिति तनावपूर्ण हो गया। भारतीय सीमा के लोगों में आक्रोश पनपने लगा।
सोनौली बॉर्डर पर भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने की खबर जब
नेपाल रूपंदेही जिले के पुलिस अधीक्षक प्रवीण पोखरेल को हुई तो वह तत्काल एक्शन में आ गए और स्थिति के गम्भीरता को देखते हुए सरहद पर तैनात नेपाल पुलिस शसस्त्र के जवानो के तेवर ढीले हो गए और भारतीयो को नेपाल में प्रवेश देना शुरू कर दिए तब कहीं जाकर सीमा पर स्थित या सामान्य हुई ।
इधर भारतीय सीमा के एसएसबी 22 वी वाहनी के कमाण्डेन्ट मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बार्डर पर स्तिथि सामान्य है । किसी तरह का कोई नया दिशा-निर्देश जारी नहीं हुआ है।
बताया गया है की सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस के जवानों के मनमानी और तानाशाही पूर्ण रवैया के कारण करीब 5 घंटे तक सोनौली बॉर्डर पर भारत से नेपाल जाने वाले भारतीय नागरिकों को काफी दिक्कतें और जलालत झेलनी पड़ी। जिसको लेकर भारतीय सीमा के लोगों में काफी आक्रोश भी रहा।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे