सोनौली बॉर्डर जाम कर नेपाली नागरिकों ने किया प्रदर्शन

सोनौली बॉर्डर जाम कर नेपाली नागरिकों ने किया प्रदर्शन

सोनौली बॉर्डर जाम कर नेपाली नागरिकों ने किया प्रदर्शन
सोनौली बॉर्डर जाम कर नेपाली नागरिकों ने किया प्रदर्शनआई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल सोनौली बार्डर के नेपाली सीमा में खड़े होकर नेपाल के विभिन्न संघ संगठन तथा पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने आज बॉर्डर को कुछ देर के लिए जाम कर प्रदर्शन करते हुए कैंडल जलाकर बॉर्डर खोलने की मांग किया।

बुधवार की शाम करीब 5 बजे नेपाल रूपंदेही जिले के विभिन्न संघ संस्था के लोग सोनौली बॉर्डर के नेपाली सीमा बेलहिया कस्बे के पर्यटन कार्यालय के पास एकत्रित होकर मुख्य मार्ग पर आ गए, और कैंडल जलाते हुए मुख्य मार्ग को जाम कर बॉर्डर खोलने की मांग का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता होटल व्यवसाय से जुड़े रूपंदेही जिले के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ ने किया। जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र नंबर 5 भैरहवां के विधायक संतोष पांडे रहे।
इस मौके पर व्यापारियों ने कहां की सांकेतिक आंदोलन का आज तीसरा दिन है। इस तरह का आंदोलन 7 दिन तक चलेगा अगर प्रशासन ने 7 दिनों के अंदर भारत नेपाल सीमा को नहीं खोला तो हम सभी सोनौली बॉर्डर को जाम कर आवागमन तथा मालवाहक ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा देंगे। जिसमें भारतीय व्यापारियों का भी सहयोग लिया जा रहा है।
इस मौके पर मुख्य रूप से नेपाल भारत मैत्री संघ के बेलहिया शाखा के अध्यक्ष श्री चंद गुप्ता, सुरेंद्र क्षेत्री, संजय बजिमय तथा भारतीय सीमा सोनौली के व्यापारी नेता सुभाष जायसवाल, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में नेपाली नागरिक महिला-पुरुष मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे