कांग्रेसियों का प्रदर्शन,प्रधानमंत्री की होर्डिंग पर फेंका जला मोबिल, चार गिरफ्तार

कांग्रेसियों का प्रदर्शन,प्रधानमंत्री की होर्डिंग पर फेंका जला मोबिल, चार गिरफ्तार

कांग्रेसियों का प्रदर्शन,प्रधानमंत्री की होर्डिंग पर फेंका जला मोबिल, चार गिरफ्तार

आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क: महंगाई के खिलाफ आज सोमवार की दोपहर को प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने बेतियाहाता में स्थित भारत पेट्रोल पंप पर लगे प्रधानमंत्री की होर्डिंग पर जला मोबिल फेंक दिया। जिसको लेकर महानगर पुलिस एक्शन में आ गई और महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी को अलहदादपुर स्थित पार्टी कार्यालय से अपने हिरासत में ले लिया।

इसके बाद शहर के अलग-अलग स्थानों से यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिजीत पाठक, अनुसूचित विभाग के प्रदेश सचिव अमित कनौजिया, प्रदेश महासचिव सुमित पांडेय को हिरासत में ले लिया। सभी को कोतवाली थाने में रखा गया है। जब की कांग्रेसी नेता थाने के बाहर सभी को छोडऩे की मांग को लेकर बड़ी संख्या इकट्ठा हो रहे थे।
बता दे क्यों आज सोमवार को रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी और पहले से ही पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों बढऩे के खिलाफ कांग्रेसियों ने दोपहर एक बजे प्रदर्शन का एलान किया था। एक बजे कांग्रेस बेतियाहाता में भारत पेट्रोलियम के पंप के सामने प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने तकरीबन दो घंटे धरना दिया। धरने की जानकारी मिलत ही सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेसियों से ज्ञापन मांगा। कांग्रेसियों ने बताया कि वह पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने उनकी मांग से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के आश्वासन के साथ धरना समाप्त करा दिया।

कांग्रेसियों के जाने के बाद यूथ कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी व सदस्य पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच सभी पेट्रोल पंप के परिसर में पहुंचे और वहां लगी प्रधानमंत्री की होर्डिंग पर जला मोबिल फेंक दिया। इसके बाद सभी भाग निकले। युथा कांग्रेस र्के कार्यकर्ताओं की इस हरकत के बाद पुलिस पूरे एक्शन में आ गए और चार को हियसत में ले लिया है।
गोरखपुर उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे