अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाएं हर क्षेत्र में निभा रही अहम भूमिका–कामना त्रिपाठी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाएं हर क्षेत्र में निभा रही अहम भूमिका--कामना त्रिपाठी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाएं हर क्षेत्र में निभा रही अहम भूमिका–कामना त्रिपाठी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाएं हर क्षेत्र में निभा रही अहम भूमिका--कामना त्रिपाठीसोनौली नगर पंचायत क्षेत्र के 2 दर्जन से अधिक जागरूक महिलाओं को फूल माला पहनाकर ब अंग वस्त्र भेंट कर किया गया सम्मानित।

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आदर्श नगर पंचायत सोनौली की अध्यक्ष श्रीमती कामना त्रिपाठी ने आज सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में नगर पंचायत क्षेत्र की समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाली जागरूक महिलाओं को फूल माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र भेटकर उनका सम्मान किया।

इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सोनौली कोतवाली परिसर में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्री कामना त्रिपाठी चेयरमैन सोनौली रही।
जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नौतनवा अजय सिंह चौहान ने किया। श्रीमती कामना त्रिपाठी का महिला कांस्टेबल ने फूलमाला पहना का भब्य स्वागत किया।

इस मौके पर श्रीमती कामना त्रिपाठी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। कोरोना के संकट काल में महिलाओं ने जिस तरह से अपनी भूमिका का निर्वहन किया उसकी आज हर तरफ प्रशंसा हो रही है । महिलाओ को निरंतर समाज में हर वर्ग का सहयोग सहयोग करते हुए समाज को जागरूक करने में अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए।

सम्मानित किए जाने वाले महिलाओं में मुख्य रूप से संगीता सिंह, माया त्रिपाठी, रेखा अग्रहरी, भगवती देवी, रेशमा गीता, उर्मिला, नीता प्रजापति, ऊंषा, शारदा देवी, दुर्गावती, अकबरी, अंगिरा सुनीता सुशीला देवी रही।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे