सोनौली मां चंचाई मंदिर पर शिव जागरण में पूरी रात झूमे श्रद्धालु

सोनौली मां चंचाई मंदिर पर शिव जागरण में पूरी रात झूमे श्रद्धालु

सोनौली मां चंचाई मंदिर पर शिव जागरण में पूरी रात झूमे श्रद्धालु

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सनौली के
वार्ड न०6 गांधी नगर वार्ड स्थित चंचाई माता मंदिर में शनिवार की रात शिव जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें गायक कुमार धीरज, उर्मिला राज एवं उनकी टीम ने नीबिया के डाल मैया, मैहर से चुनरिया लेले अयिहा, लाल चुनरी में मैया कमाल लगेली सहित तमाम भक्ति गीतों पर श्रद्धालु पूरी रात जागरण का आनंद लिए। कलाकारों ने शिव झांकी और रासलीला प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। जहां तालियों की गड़गड़ाहट एवं जयकारों से वहां का वातावरण भक्तिमय हो उठा। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ चंचाई माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद किया गया। चंचाई देवी सेवा समिति के अध्यक्ष दिलीप त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय तिवारी एवं महामंत्री अमित त्रिपाठी ने आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुए चंचाई माता से सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने सुख समृद्धि की कामना की।
तत्पश्चात चंचाई माता सेवा समिति के संरक्षक मंडल उमेश चंद्र त्रिपाठी, बृजेश मिश्र एवं बतौर अतिथि चेयरमैन नौतनवा गुड्डू खान, हियुवा जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय, कृपा शंकर त्रिपाठी, पप्पू खान, जलालुद्दीन, दयाराम जायसवाल आदि लोगों को स्मृति चिह्न एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से विनय जायसवाल, संजय तिवारी, रामाशीष तिवारी, सुनील तिवारी, शिव ब्रह्मानंद पांडेय, प्रमित मिश्रा, संतोष पांडेय, रामबेलास यादव, शिरीष पांडेय, राहुल त्रिपाठी, रवि त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, जलालुद्दीन, दिलीप वर्मा, रिकू जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे