सोनौली: नेपाली प्रशासन नो-मेंस लैंड से सटे कब्जे को लेकर क्या खेल रहा खेल जाने

सोनौली: नेपाली प्रशासन नो-मेंस लैंड से सटे कब्जे को लेकर क्या खेल रहा खेल जाने

सोनौली: नेपाली प्रशासन नो-मेंस लैंड से सटे कब्जे को लेकर क्या खेल रहा खेल जाने

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल सीमा पर आए दिन हो रहे विवाद को लेकर अब नेपाली प्रशासन एक और नए विवाद को जन्म देता प्रतीत हो रहा है। जिसके बाद भारत की खुफिया एजेंसिया और एसएसबी अलर्ट हो गई है। सोनौली सीमा पर नेपाल सशस्त्र बल ने नो मेंस लैंड पर ही स्थाई चौकी का निर्माण कर लिया है। जिससे भारतीय सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।
गुरुवार को सीमा पर बनाए जा रहे नेपाली चौकी पर रोक लगाने के लिए भारतीय पुलिस ने आपत्ति जताई, जिसके बाद भी मनमाने तरीके से नेपाल ने चौकी स्थापित कर ली है।
लाकडाउन के दौरान बीते छह माह पहले नेपाल पुलिस ने नो मेंस लैड पर अस्थाई चौकी बनाई थी। जिसमें पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की तैनाती रहती थी। जो भारत से आने वाले मालवाहकों के चालक व खलासी की जांचोपरांत नेपाल में प्रवेश देते थे। लेकिन वर्तमान में जहां नेपाली प्रशासन ने नोमेंस लैंड पर मिट्टी गिराई और अब आर्मी कैंप का नया रूप देते हुए चौकी स्थापित की जा रही है।
इस संबंध में 22 वीं वाहिनी के सेनानायक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नेपाल के अधिकारियों से बातचीत की गई है, आर्मी कलर का टेंट है, इसलिए हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
फिलहाल  उक्त कब्जे को लेकर भारतीय सीमा के नागरिकों में काफी आक्रोश है।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे