जनता की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नही–शिवम त्रिपाठी

जनता की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नही--शिवम त्रिपाठी

जनता की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नही–शिवम त्रिपाठी।

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली कार्यालय में नगर पंचायत के नागरिकों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए आज से नगर पंचायत के मुख्य द्वार पर शिकायत और सुझाव पंजिका रखा जाएगा। जिसमें नगर पंचायत के नागरिकों की समस्या दर्ज किया जाएगा । उक्त पंजिका को प्रतिदिन चेयरमैन या प्रतिनिधि देख कर 24 घंटे के अंदर उस समस्या का निस्तारण कराएंगे। शिवम त्रिपाठी के इस निर्देश से नगर पंचायत कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
शुक्रवार की दोपहर को शिवम त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सनौली प्रतिनिधि ने अधिशासी अधिकारी सहित कर्मचारियों को
निर्देशित करते हुए कहा कि जनता की समस्याओ का तत्काल प्रभाव से निस्तारण होना चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि मेरे अनुपस्थिति में सोनौली नगर पंचायत की कोई भी जनता कार्यालय में आती है तो उसके समस्या का तत्काल निस्तारण करें ।
श्री त्रिपाठी ने नगर पंचायत के लोगों से अपील किया है कि अगर कर्मचारियों द्वारा उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जाता है तो वह मुझसे मिले या फिर सुझाव शिकायत पंजिका में अपनी शिकायत दर्ज करा दे। जिसमें अपना फोन नंबर अवश्य लिखें। 24 घंटे के अंदर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
बता दें कि इस समय नगर पंचायत के कुछ कर्मचारियों द्वारा कार्य में लापरवाही बरते जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थी जिसको लेकर श्री त्रिपाठी ने आज कड़ी नाराजगी जताई और और नए निर्देश जारी किए। उन्होने यह भी कहां की सुझाव शिकायत पंजिका से उनके अनुपस्थित में आने वाली तमाम शिकायतों की भी जानकारी उन्हें हो सकेगा।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे