भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर हुई शक्ति, कोरोना सर्टिफिकेट पर मिलेगा एंट्री

भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर हुई शक्ति, कोरोना सर्टिफिकेट पर मिलेगा एंट्री

भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर हुई शक्ति, कोरोना सर्टिफिकेट पर मिलेगा एंट्री

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
इंडो-नेपाल के सोनौली बार्डर से नेपाली प्रशासन ने भारतीय पर्यटकों का प्रवेश शुक्रवार को कुघ देर के लिए रोक दिया। नेपाल जा रहे तमाम पर्यटकों को वापस कर दिया गया। ये सभी पर्यटक नेपाल के लुम्बिनी व काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर के लिए निकले थे। इसके साथ ही नेपाल पुलिस ने भारत में कोरोना केस बढ़ने के कारण सीमा पर कड़ाई शुरू कर दी है।
नेपाल काठमांडू व पोखरा जाने वाले स्थानीय भारतीय पर्यटकों को भी सरहद से वापस किया जा रहा है।
बताया गया है की शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद से 50 की संख्या में पर्यटकों का समूह नेपाल के धार्मिक स्थलों के लिए सोनौली पहुंचा। वहां बस की पार्किंग कर ये सभी पैदल ही नो मेंस लैंड पार कर नेपाल जाने लगे। लेकिन सरहद पर पहुंचते ही नेपाल में इन पर्यटकों को कोविड सर्टिफिकेट के बिना एंट्री देने से मना करते हुए सभी को भारतीय क्षेत्र में वापस भेज दिया गया। इसके अलावा नेपाल प्रशासन ने महाराष्ट्र, दिल्ली सहित दूर-दूर से पहुंचे अन्य पर्यटकों को भी सीमा से लौटा दिया। नेपाल पुलिस ने सीमा पर लोगों से पूछताछ बढ़ा दी है। जिसको लेकर तमाम तरह के चर्चाओं से बाजार गर्म है।
इस संबंध में ईश्वरी अधिकारी, इंस्पेक्टर, बेलहिया नेपाल ने बताया है की भारत से आने वाले पर्यटकों को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रोका गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुसार ही काम किया जा रहा है। कोविड जांच के बाद ही नेपाल में प्रवेश दिया जाएगा।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे