सोनौली:महुअवा साधन सहकारी समिति को क्रय केंद्र बनाने की मांग ने पकड़ा जोर

सोनौली:महुअवा साधन सहकारी समिति को क्रय केंद्र बनाने की मांग ने पकड़ा जोर

सोनौली:महुअवा साधन सहकारी समिति को क्रय केंद्र बनाने की मांग ने पकड़ा जोर

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
11 गांव के किसान इस समय गेहूं बेचने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। ऐसे में बिचौलियों के हाथों औने पौने दाम पर गेहूं बेचने के लिए किसान मजबूर और विवश है। किसानों ने एक स्वर से महुअवा साधन सहकारी समिति को क्रय केंद्र बनाने की मांग किया है।
आज सोमवार को महुअवा साधन सहकारी समिति नौतनवा के अध्यक्ष पप्पू खान ने पत्रकारों को बताया कि न्याय पंचायत महुआ के करीब 11 गांव के किसान महुअवा साधन सहकारी समिति पर अपना गेहूं सरकार को बेचते थे। किंतु पिछले 3 वर्षों से किन्ही कारणों बस महुअवा साधन सहकारी समिति को क्रय केंद्र सेंटर हटा दिया गया है। जिसके कारण किसान अपना गेहूं बेचने के लिए इस समय दर-दर भटक रहा है। ऐसे किसानों के मजबूरी का लाभ लेते हुए बिचौलिए औने पौने दाम पर उनके गेहूं खरीद रहे हैं।
अध्यक्ष पप्पू खान ने जिला अधिकारी महाराजगंज का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि महुअवा साधन सहकारी समिति पर क्रय केंद्र खुल जाय तो किसानों को काफी लाभ मिलेगा।
इस मौके पर किसान राम नयन चौरसिया, ताजुद्दीन, कालीचरन, यासीन, अर्जुन पांडे, सुनील त्रिपाठी, राम भवन सहित कई बड़े किसान मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे