झूठे सेवा कार्य का बखान कर रही सरकार—अखिलेश यादव

झूठे सेवा कार्य का बखान कर रही सरकार---अखिलेश यादव

झूठे सेवा कार्य का बखान कर रही सरकार—अखिलेश यादव

आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:
अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य व कानून व्यवस्था सबको बर्बाद कर रसातल में पहुंचा दिया फिर भी गांव-शहर तक अपने झूठे सेवा कार्य की कहानियां बखाने जा रहे हैं।
उक्त बाते रविवार को एक बयान जारी कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए
कहा कि भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा ही संगठन’ अभियान एक झूठी कहानियां है। उन्होने कहा है कि अस्पतालों में इलाज-दवा-आक्सीजन के अभाव में तड़प कर और कफन-दफन के बिना मरे हुए लोगों की आत्माएं भाजपा सरकार की कथित उपलब्धियों की सबसे बड़ी गवाह हैं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई और गिरती अर्थव्यवस्था ने भारतीयों के जीवन ढांचे को ही बदल कर रख दिया है। वर्ष 2020-2021 में जीडीपी की दर में आठ प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। शहरों में बेकारी दर 17.4 प्रतिशत बढ़ गई है। लगभग 23 करोड़ लोग फिर गरीबी रेखा से नीचे आ गए हैं। लोगों की आय घटी है। एक करोड़ से अधिक की नौकरी चली गई।
सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि कोरोना संकट से अभी भी न निपटने की नीति है, न नीयत है। इस महामारी से निपटने में भाजपा सरकार की विफलता जगजाहिर है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री झूठ की नाव में सवार होकर अपनी उपलब्धियों का बखान करते रहे। नतीजा यह निकला कि कोरोना महामारी के दूसरे दौर में हाहाकार मच गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि खोखली नैतिकता की आड़ में भाजपाई जनता को ठगने का काम कर रहे है। लाखों मौतों के प्रति संवेदनहीनता दिखाने वाली भाजपा सरकार के ‘दिन है बचे चार’ अब जनता नहीं करेगी माफ।
उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे