खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से 8 की मौत, दो मकान ढहा

खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से 8 की मौत, दो मकान ढहा

खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से 8 की मौत, दो मकान ढहा

आई एन न्यूज गोंडा डेस्क:
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर के फटने से 8 लोगों की मौत हो गई है।
इस हादसे में 2 मकान ढह गए हैं। दोनों घरों के करीब 15 लोग मलबे में दब गए, जिनमें से 8 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हो गए हैं।
इन सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पूरे इलाके को पुलिस ने सील कर दिया है।
मौके पर पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। सिलेंडर रात में फटा है। अब तक 2 महिला, 2 पुरुष और 4 बच्चों के शव निकाले जा चुके हैं। राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने अधिकारियों को तेजी से राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच चुकी है। जो कि जांच पड़ताल कर रही है।
उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

    Translate »
    Breaking news

    ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए