सोनौली बार्डर: नेपाल में लाक डाउन से भारतीय नागरिकों की दुश्वारियां बढी

सोनौली बार्डर: नेपाल में लाक डाउन से भारतीय नागरिकों की दुश्वारियां बढी

सोनौली बार्डर: नेपाल में लाक डाउन से भारतीय नागरिकों की दुश्वारियां बढी

आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क: भारत नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय महत्व का बॉर्डर सोनौली से नेपाल जाने वाले चाहे वह भारत के नागरिक हो या स्वयं नेपाल के सभी से कड़ाई के साथ कोरोना नियमों का पालन कराया जा रहा है। खासकर भारतीय नागरिकों से तो काफी पूछताछ के बाद ही उन्हे नेपाल में प्रवेश की अनुमति मिल पा रही है।
बता दें कि भारत में लाकडाउन समाप्त हो गया है, किंतु नेपाल में लॉकडाउन जारी है । जिसके कारण भारत से नेपाल जाने वाले लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बॉर्डर पर भारतीय नागरिकों के साथ कोरोना नियमों को लेकर नेपाली प्रशासन शक्ति के साथ पेश आ रहा है। यहां तक की कुछ लोगों को वापस लौटा भी रहे है। नेपाल पुलिस के इस कार्यवाही से भारतीय नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । खासकर उन लोगों को जो भारत के विभिन्न महानगरों से नेपाल के आंख अस्पताल तक जाना चाहते हैं। आंख के इलाज के लिए आंख अस्पताल तक जाने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि अगर आप नेपाल जाने का मन बना रहे हो तो अपना कार्यक्रम स्थगित कर दें।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे