सोनौली-सपाइयों ने अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया

सोनौली-सपाइयों ने अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया

सोनौली-सपाइयों ने अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया

आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन आज केक काटकर धूमधाम से सोनौली मे मनाया गया।
आज गुरुवार को सपाइयों ने एक कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी को मजबूत कर सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।
सोनौली कस्बे के समाजवादी पार्टी के नेता बैजू यादव के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया का केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर जन्मदिन मनाया और लोगों को बधाई दी।
इस मौके पर बैजू यादव ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही सर्व समाज का हित है। आज किसान, व्यापारी, उद्यमी सभी वर्ग परेशान हैं और भाजपा की सरकार से निजात चाहते हैं इसलिए कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में विकास कार्यों से अवगत कराने का काम करें जिससे 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाई जा सके।
जन्मदिन मनाने वालों में मुख्य रूप से राजेंद्र बौद्ध, विष्णु , सुनील गौतम, पशुपति वर्मा, पूर्णमासी ,मैनुद्दीन समानी, सागर विश्वकर्मा, गंगा प्रजापति, रमेश चंद्र रवि जायसवाल, विजय यादव, राहुल मद्धेशिया, बाबूराम यादव, मोनू गौड़, राजकुमार नायक आदि लोग उपस्थित रहे। Maharajganj Uttar Pradesh

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे